फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाचते हुए ठाहरी माता मंदिर पहुंचे लोग, शीश नवाकर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू)। विधानसभा क्षेत्र चौपाल के अंतर्गत उपमंडल कुपवी की ग्राम पंचायत बावत में शांद महायज्ञ के समापन अवसर पर लोग पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर नाचते ही ठाहरी माता के मंदिर में पहुंचे। इस दौरान 21 गांवों के लोगों ने मां के दर शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


इसके बाद 21 गांवों के लोगों ने नाटी डालकर खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही तीन दिनों से चल रहे शांद महायज्ञ का विधिवत रूप से समापन हो गया है। इस अवसर पर चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। ठाहरी माता मंदिर के भंडारी केदार चौहान ने बताया कि देव कार्य का आयोजन ग्राम बावत के सेवग खौश बिरादरी और अन्य ग्रामवासी हर 12 वर्षों के बाद ठाहरी मंदिर परिसर में करवाते है लेकिन कुछ विपरीत परिस्थितियों के कारण इस बार इसका आयोजन 16 वर्षों के बाद किया गया है।

शांद महायज्ञ में सेवग खौश के जिला सिरमौर और उत्तराखंड में रह रहे करीब पांच सौ बिरादरी के साथ-साथ परगना चेहता, स्तोता, सिरमौर और उत्तराखंड के हजारों लोगों ने भाग लिया। शांद महायज्ञ में ठाहरी माता मंदिर में कुरूड़ स्थापना की गई। इसमें क्षेत्र के लोगों ने देवदार का समूचा छिला हुआ वृक्ष अर्थात कुरूड़ उठाकर लाया और सीधे मंदिर के सबसे ऊंचे सिरे पर स्थापित किया गया। कुरूड़ लाने में सैकड़ों लोगों ने सहयोग दिया। मान्यता के अनुसार जब कुरूड़ को एक बार उठा लिया जाता है, तो इसे भूमि पर नहीं रखा जाता है। इसे मंदिर के शीर्ष पर ही स्थापित करना होता है।
विज्ञापन


कुरूड़ स्थापना के समय ठाहरी माता के गुर ने देववाणी से मंदिर की छत पर लोगों को सफल आयोजन के चावल के दाने आशीर्वाद के रूप में दिए। शनिवार को दिनभर मंदिर में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर देवलू और ग्रामीण नाटी डालते रहे। इस दौरान चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा, प्रधान विक्रम, तुलसी राम जमालटा, दिनेश राणा सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु ठाहरी माता के समक्ष नतमस्तक हुए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें