फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दुकान के स्टोर से पकड़ी चंडीगढ़ में बिकने वाली 78 पेटी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। पुलिस थाना कोटखाई की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हिमरी पंचायत के टिक्करी गांव में दुकान के स्टोर में दबिश देकर चंडीगढ़ में बिकने वाली देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर की 78 पेटियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कोटखाई अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रताप ठाकुर निवासी ग्राम टिक्करी डाकघर हिमरी गांव के स्टोर में दबिश दी। यहां तलाशी के दौरान 14 पेटी अंग्रेजी शराब, 13 पेटी बीयर और देसी शराब की 44 पेटियां बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने चंडीगढ़ में बिकने वाली एक्सपायरी डेट की एक शराब बरामद की है। इसके अलावा यहां बाहर खड़े वाहन से सात पेटी देसी शराब बरामद हुई है।

शराब की सभी पेटियों पर केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए लिखा गया है। पुलिस ने शराब सहित वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छापेमारी में कुल 78 पेटी (936 बोतल) अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर बरामद की गई है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने कहा जांच की जा कर रही है कि शराब को बाहरी राज्य से यहां पर कैसे पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें