संवाद न्यूज एजेंसी सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले जीप की चपेट में आने से राहगीर की मौत हो गई है जबकि चालक को गंभीर चोटें आई है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिकांगपिओ अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घायल चालक का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 योवरल्ली के पास जलशक्ति विभाग में कार्यरत अनोध नेगी निवासी मेबर रल्ली तहसील कल्पा जिला किन्नौर ड्यूटी से घर लौट रहा था। इसी जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान सड़क से नीचे रास्ते से गुज हा अनोध नेगी वाहन की चपेट में आने से दब गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में जीप चालक को भी चोटें आई हैं। घालयों की पहचान पिकअप मालिक एवं चालक गुरदीप सिंह निवासी गांव ब्रौ तहसील सांगला और अन्य व्यक्ति शामिल है।
घटना की सूचना रल्ली गांव के निवासी राम बच्चन नेगी ने पुलिस थाना रिकांगपिओ को दी। इसके बाद थाना प्रभारी जनेश्वर ठाकुर की अगुवाई टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेने के बाद रिकांगपिओ के शवगृह में भेज दिया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कि चालक के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।