कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन की करेवथी पंचायत में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ वृंदावन युवक मंडल शेलग ने किया। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष जीवन चौहान बतौर मुख्य अतिथि, महिला मंडल प्रधान रेखा कैंथला और तारा सिंह ठाकुर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। युवक मंडल के सभी सदस्यों और ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। युवक मंडल के अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि किसी भी समाज के विकास में सबसे महत्वपूर्ण योगदान आज के युवाओं का है। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं का होना महत्वपूर्ण है। जीवन चौहान ने वृंदावन युवक मंडल शेलग को 25,000 की सहयोग राशि प्रदान की। महिला मंडल प्रधान रेखा ने 2,100 की राशि प्रदान की। उप प्रधान रिखी राम और स्थानीय निवासी हुकम राम कश्यप ने खिलाड़ियों और आम लोगों का स्वागत किया। वृंदावन युवक मंडल के प्रधान और अन्य सदस्यों ने युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।