रामपुर बुशहर। युवक मंडल मतरेवल की ओर से 22 फरवरी से नारायण कप का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता गैस एजेंसी के समीप खेल मैदान में होगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 50 हजार की नकद राशि और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। क्लब के अध्यक्ष ईश्वर मेहता ने कहा कि नशा छोड़ो खेल खेलो के मकसद से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 64 टीमों के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।