फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुफर जुब्बल के ग्रीन पार्क स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 36 टीमें ले रहीं भाग, विजेता को मिलेगा एक लाख
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। ऊपरी शिमला के ऐतिहासिक क्षेत्र शिवान के कुफर जुब्बल स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। रविवार को शांगरी प्रीमियम लीग के चौथे सीजन का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 36 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विजेटा टीम को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी दी जाएगी। उपविजेता टीम को 50,000 रुपये नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता ने शिमला और सराज क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना ली है। शुभारंभ अवसर पर सेवानिवृत्त उप निरीक्षक पुलिस अमर दत्त मुख्यातिथि रहे। मूल रूप से शिवान के निवासी अमरदत्त ने रिबन काटकर और पारंपरिक विधि के साथ प्रतियोगिता उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि का कहा कि आज के दौर में जब युवा पीढ़ी नशे के जाल में फंसकर अपना भविष्य अंधकारमय कर रही है। ऐसे में शांगरी प्रीमियम लीग जैसी पहल जरूरी है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मैदान से जोड़कर उन्हें नशे की बुराइयों से दूर रखना है। शिवान और कुफर जुब्बल के इस मैदान से हम युवाओं को एक सकारात्मक संदेश दे रहे हैं ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें। यह टूर्नामेंट ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने का एक सशक्त माध्यम बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें