फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में काचरंग टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के दुर्गम क्षेत्र काचरंग में नारायण यंग स्पोर्ट्स क्लब की ओर से करवाई गई छह दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में काचरंग-ए टीम ने काचरंग-बी को हराकर फाइनल अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। काचरंग ए टीम ने 10 ओवर के मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम बी के समक्ष 122 रन का लक्ष्य रखा। लेकिन टीम बी 90 रन पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन

समापन समारोह में जिप सदस्य केवल राम नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने क्लब को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की। इसके अलावा समापन समारोह में किन्नौरी लोक नृत्य प्रस्तुत करने वाले महिला मंडल को 3 हजार रुपये और काचरंग स्कूल के छात्रों को एक हजार रुपये की राशि भेंट की। उन्होंने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए युवाओं को खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। क्लब के प्रधान पप्पू चारस ने कहा कि प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी और दूसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को 6 हजार व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब कवि राज नेगी, मैन ऑफ द मैच सुरेश नेगी, बेस्ट आल राउंडर संजू नेगी, बेस्ट बॉलर गणेश, बेस्ट विकेटकीपर का खिताब कृष्ण नेगी ने हासिल किया। स्थानीय महिला मंडल ने किन्नौरी और पहाड़ी लोक नृत्य पेश कर खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर उपप्रधान कृष्ण नेगी, सचिव कवि राज नेगी, सलाहकार अनिल नेगी, कोषाध्यक्ष दौलत नेगी, ग्राम विकास कमेटी के प्रधान केदार नेगी और महिला मंडल प्रधान जयवंती नेगी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें