चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल मुख्यालय चौपाल में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के सब सेंटर में निशुल्क क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल हुए। इनमें 88 लड़कों और 18 लड़कियों ने भाग लिया। एचपीसीए के सदस्य पंकज नेगी ने कहा कि 10 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। इनमें से 60 लड़के और लड़कियां चयनित किए जाएंगे।। चयनित खिलाड़ियों को एचपीसीए सब सेंटर चौपाल में प्रशिक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि लड़कियों और बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाले खिलाड़ियों को निशुल्क कोचिंग मिलेगी। चौपाल स्थित सब सेंटर में प्रोफेशनल कोच खिलाड़ियों को कोचिंग देंगे। ट्रायल का संचालन कोच वरुण शर्मा और प्रदीप मेहता ने किया।