फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दत्तनगर में क्रिकेट प्रतियाेगिता 23 से, विजेता को मिलेंगे दो लाख

विज्ञापन
दत्तनगर में क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर चर्चा करते क्लब के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां शुरू, 64 टीमें लेंगी भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। डीवाईएससी दत्तनगर की ओर से 23 दिसंबर से वर्ल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 64 टीमें भाग लेंगी। आयोजक कमेटी की ओर से विजेता टीम को 2 लाख नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों में युवा जुट गए हैं। डीवाईएससी क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष हितेश ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर मंथन किया गया और जिम्मेदारियां सौंपी गईं। हितेश ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर यह सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 2 लाख नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। उपविजेता टीम को 1 लाख नकद और ट्रॉफी से पुरस्कृत करेंगे। इसके अलावा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनामों से सम्मानित किया जाएगा। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब पाने वाले खिलाड़ी को 11 हजार और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता शुरू करने से पहले 20 दिसंबर को लाइव टाइम डाली जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर रुझान बढ़ाना है । इस मौके पर उपाध्यक्ष विपिन चौहान, सचिव सचिन ठाकुर, कोषाध्यक्ष राहुल और मुख्य सलाहकार विनोज नेगी सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें