फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पाटबंगला मैदान में 30 से बरसेंगे चौके-छक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट महाकुंभ की विजेता टीम को मिलेंगे पांच लाख
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के पाटबंगला खेल मैदान में 30 मई से क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। डीजे नेशन की ओर से नशा छोड़ो, खेल खेलो अभियान के तहत क्रिकेट महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष साहिल सागर ने कहा कि ओपन स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में डे व नाइट मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि विजेता टीम को पांच लाख नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को तीन लाख और ट्रॉफी और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। साहिल ने कहा कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल उत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलकूद गतिविधियों से जोड़ना है और नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के अलावा विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि खेल उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें