फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: धारला में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, 48 टीमें ले रहीं भाग

विज्ञापन
धारला में कुलभूषण एवं पंकज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद
विज्ञापन
पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीम को 88 हजार नकद और ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर खंड के 15/20 क्षेत्र के धारला में सात दिवसीय पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। युवक मंडल धारला की ओर से कुलभूषण और पंकज की याद में करवाई जा रही प्रतियोगिता में 48 टीमें भाग ले रही हैं। सीमित ओवर और सिरमौरी बॉल से प्रतियोगिता होगी। युवक मंडल के प्रधान अनु ने बताया कि विजेता टीम को 88 हजार नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता को 44 हजार नकद राशि और ट्रॉफी इनाम में दी जाएगी। इसके अलावा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज और क्षेत्र रक्षक सहित कई अन्य आकर्षक इनाम से खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बधाल पंचायत के पूर्व उप प्रधान संजय जिंटू बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। धारला के मैदान में पहुंचने पर युवक मंडल के सदस्य और अन्य ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया। युवक मंडल के अध्यक्ष अनु केदारटा ने मुख्यातिथि संजय जिंटू को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने युवक मंडल धारला की ओर से युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने और नशे से दूर रखने के लिए सराहना की। उन्होंने युवाओं से खेलों में रुचि बढ़ाने और नशे से दूर रहने की अपील की। इस मौके पर युवक मंडल के उपाध्यक्ष संदीप चौहान, सचिव मूल राज, अजीत टोलटा, रंजीत केदारटा, महिला मंडल सहित युवक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें