फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नलाटी स्टेडियम सराहन में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
सराहन के नलाटी मैदान में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद
विज्ञापन
. विजेता को 1 लाख नकद राशि से किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

. ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता में 40 टीमें ले रहीं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर खंड के नलाटी स्टेडियम सराहन में शुक्रवार को कौशल्या नेगी की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। चेल्सी युवक मंडल सराहन की ओर से करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक होटल कामा इंद्रजीत सिंह कामा ने किया। चेल्सी युवक मंडल सराहन के अध्यक्ष दिवाकर नालंदा ने बताया कौशल्या नेगी मेमोरियल ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की 40 टीमें भाग ले रही हैं। नलाटी स्टेडियम में सीमित ओवरों की प्रतियोगिता में विजेता टीम को युवक मंडल की ओर से 1 लाख नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उप विजेता टीम को 50 हजार नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि इंद्रजीत कामा ने चेल्सी युवक मंडल को खेल को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख रुपये की सहयोग राशि भेंट की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने और फिजिकल फिटनेस के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं को आवश्यक बताया। इस अवसर पर युवक मंडल चेल्सी के उपाध्यक्ष सुमित चौहान, सचिव विकास नेगी और कोषाध्यक्ष टीकम नोगल सहित महिला मंडल सराहन की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें