रामपुर बुशहर।
गोविंद वल्लभ पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर में मंगलवार को डिजिटल अटेंडेंस और लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम पर ओरिएंटेशन कम लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्रोत व्यक्ति चंदर ठाकुर ने सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली और इसके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी। इस अवसर पर ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम का ट्रायल भी किया गया और इसकी कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के लाइब्रेरी कार्ड को भी अपग्रेड किया गया, जिससे पुस्तकालय सेवाओं को अधिक आधुनिक, सुगम और व्यवस्थित बनाने में सहायता मिलेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग महाविद्यालय की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यप्रणाली को अधिक दक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। इस मौके पर उप-प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु, पीटीए अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, सलाहकार डीडी कश्यप सहित शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी भी मौजूद रहे।