श्रीखंड वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी प्रतिशील संस्था एसडीएम निरमंड से मुलाकात करते हुए। संवाद
श्रीखंड वेलफेयर एंड चेरिटेबल सोसायटी प्रतिशील संस्था ने एसडीएम निरमंड से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड ( कुल्लू )। निरमंड उपमंडल में समाजसेवी संस्था श्रीखंड वेलफेयर एंड चेरिटेबल सोसायटी प्रतिशील संस्था के संस्थापक चंद्रेश ठाकुर और उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने शुक्रवार को एसडीएम निरमंड से मुलाकात की। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह से सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा की और एक ज्ञापन सौंपा। संस्था के संस्थापक चंद्रेश ठाकुर ने बताया कि संस्था प्रत्येक वर्ष युवा दिवस को मनाती आ रही है। श्रीखंड वेलफेयर एंड चेरिटेबल सोसायटी 4 जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। साथ ही एसडीएम निरमंड से खेल स्टेडियम निरमंड में इस प्रतियोगिता के आयोजन करवाने को लेकर भी अनुमति मांगी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता करवाने का एकमात्र लक्ष्य है कि युवाओं को नशे से दूर रखने और उनके बौद्धिक और शारीरिक विकास को लेकर जागरूक करना है।