फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों की सड़कों के निर्माण के लिए गिफ्ट डीड बनाएं : विक्रमादित्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विस क्षेत्र में साढ़े तीन साल में 440 करोड़ रुपये के विकास कार्य चढ़े सिरे
विज्ञापन

. नेशनल हाईवे पर 170 करोड़ रुपये के चल रहे कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विस क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया है कि सड़कों के निर्माण के लिए गिफ्ट डीड पहले तैयार रखें। वर्तमान सरकार रामपुर विस क्षेत्र के विकास पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च कर रही है। किन्नौर जिले को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-पांच पर 170 करोड़ रुपये के कार्य चल रहे हैं। गृह क्षेत्र रामपुर पहुंचे विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान सरकार की ओर से पिछले साढ़े तीन साल में केवल लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 440 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए हैं। ननखड़ी क्षेत्र की मुख्य टिक्कर-खमाडी सड़क पर करीब 55 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं और ज्यूरी-सराहन सड़क के विकास पर 25 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इसके अलावा मशनू-घराट-ज्यूरी सड़क को पक्का करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उनसे संबंधित विभागों के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से करीब 8 हजार करोड़ रुपये का बजट लाने में सफलता प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश के उन गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा, जो अभी तक सड़क से वंचित हैं। राष्ट्रीय उच्च मार्ग, जो रामपुर से किन्नौर की ओर जाता है, उस पर 170 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्य प्रगति पर हैं। ब्रौनी खड्ड पर पुल निर्माण की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। समारोह के बाद मंत्री ने करीब 70 महिला मंडलों सहित आमजन से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें