फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बिना लाइसेंस पटाखे बेचता पकड़ा कारोबारी, चेतावनी देकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। त्योहारी सीजन में पटाखों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए तहसीलदार उमेश शर्मा ने कोटखाई और गुम्मा बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोटखाई पुराने बस अड्डे के समीप सुनील कुमार नामक कारोबारी बिना लाइसेंस पटाखे बेचता पाया गया। प्रशासन ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया और भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की बात कही। प्रशासन के अनुसार पटाखों की बिक्री के लिए एसडीएम कार्यालय से लाइसेंस जारी किए जाएंगे। बिक्री के स्थान भी जल्द निर्धारित किए जाएंगे। तब तक दुकानदारों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस या निर्धारित स्थान के बाहर पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें