फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शील सुनानी गांव में एक व्यक्ति के मकान में आई दरारें

Sat, 12 Aug 2023 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
बुआसनी पंचायत के सील सुनानी में मकान में दरारे आने पर किया खाली। संवाद
विज्ञापन
व्यक्ति ने मकान किया खाली, प्रशासन से नहीं मिली मदद
विज्ञापन

झोंपड़ी में रात गुजारने पर मजबूर हुआ परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। क्षेत्र की बुआसनी पंचायत के शील सुनानी गांव में महेंद्र सिंह के मकान में दरारें आ गई हैं। जिससे उसने अपना दो कमरों का मकान खाली कर दिया है। अभी तक प्रशासन की ओर से उसे कोई भी आर्थिक मदद नहीं मिली है। महेंद्र सिंह साथ लगती एक झोंपड़ी में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

शील सुनानी गांव का महेंद्र सिंह के छह लड़कियां हैं। जिसमें पांच की शादी हो गई है। महेंद्र सिंह बुजुर्ग है और काम करने के लायक नहीं है। उसने प्रशासन से आर्थिक मदद देने की मांग की है। महेंद्र सिंह ने बताया कि उसके मकान में दीवारों और आंगन में अचानक दरारें आ गई। जिससे उसने अपने घर से सामान निकाल कर साथ लगती झोंपड़ी में रख लिया है। बरसात के मौसम में झोंपड़ी भी रहना सुरक्षित नहीं है। उसने पटवारी को सूचना दी थी लेकिन अभी तक किसी ने उसकी सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

उधर, रामशहर के तहसीलदार परमानंद ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं आई है। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के पटवारी को इसकी रिपोर्ट देने के कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें