फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ आज गरजेगी सीपीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर सीपीएम रामपुर की लोकल कमेटी बुधवार को सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और स्थानीय मुद्दों पर मोर्चा खोलेगी। रामपुर, ननखड़ी, नारकंडा और निरमंड में सरकार के खिलाफ सीपीएम प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

सीपीएम प्रदर्शन के माध्यम से श्रम कानूनों में किए संशोधन को वापस लेने, रोजगार की व्यवस्था करने, बिजली बिलों की दरों में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने, बिलों का मासिक आवंटन करने, रामपुर के सभी लोकल रूटों पर बसों का सुचारु रूप से शुरू करने और बसों के किराये में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी। वहीं, किसान-बागवानों हेतु कीटनाशक और फंफूदनाशक पर अनुदान देने, सेब में स्कैब रोग की रोकथाम हेतु विशेष टीम बनाकर नुकसान का आकलन करने और मुआवजा देने को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी।
सीपीएम कमेटी के सदस्य ओम प्रकाश भारती, देवकी नंद, प्रेम चौहान, तुला राम और कुलदीप ने बताया कि प्रदर्शन में मनरेगा में दो सौ दिन का कार्य देने, शहरी क्षेत्र में भी मनरेगा की तर्ज पर रोजगार का प्रबंध करने, रामपुर के ठंडे इलाकों में सर्दियों में बर्फ हटाने का काम मनरेगा के तहत करने और भर्ती में कमीशन आधारित ठेका प्रथा को खत्म करने जैसी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें