फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: माकपा ने की जातिगत छुआछूत और प्रताड़ना की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। रोहड़ू के लिंबडा गांव में 12 वर्षीय किशोर के साथ हुई जातिगत छुआछूत और प्रताड़ना की माकपा ने कड़े शब्दों में निंदा की। माकपा ने चेताया है कि यदि सरकार इस मामले में न्याय नहीं दिलाती है, तो माकपा प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन करेगी। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की राज्य कमेटी ने इस मामले में तनाव में आने के बाद किशोर की आत्महत्या पर शोक व्यक्त किया है। राज्य सचिव संजय चौहान ने कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। पार्टी ने सरकार से मांग की है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम-1989 के तहत दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें