रोहडू के रामलीला मैदान में कोविड टेस्ट के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग।
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू। उपमंडल में बढ़ रहे कारोना संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए शनिवार को भी रोहडू बाजार बंद रहा। दूसरे दिन चयनित स्थानों पर सुबह से कोविड टेस्ट के लिए लोगों की कतारें लगी रहीं। शनिवार को रोहडू के रामलीला मैदान में 353 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। इनमें 15 लोग संक्रमित निकले हैं। प्रशासन की ओर से कोविड टेस्ट के दौरान उपमंडल में एक सप्ताह के दौरान नगर परिषद क्षेत्र सहित गांवों में कोरोना के अभी तक दो सौ से अधिक मामले सामने आए हैं। रोहडू में एसडीएम और डीएसपी सहित दर्जन भर से अधिक सरकारी कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को रोहडू बाजार को बंद रखने का निर्णय लिया गया था।