फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रक्षम के समीप हांफी निगम की बस, यात्री झेलते रहे परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ छितकुल रूट पर चलने वाले बस में तकनीकी खराबी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले में परिवहन निगम की पुरानी बसें यात्रियों की परेशानियों का सबब बनी हुई हैं। जिले के रक्षम में रविवार दोपहर बाद निगम की बस फिर रास्ते में हांफ गई। बस में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को करीब एक घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि बाद में निगम की दूसरी बस में सवारियों को रिकांगपिओ की ओर भेजा गया।

बताते चलें कि किन्नौर जिले के ग्रामीण रूटों पर निगम पुरानी और खटारा बसों को भेज रहा है। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे रिकांगपिओ से सांगला होते हुए निगम की बस संख्या एचपी 25ए-2586 छितकुल रूट पर पहुंची। वापसी के समय करीब पौने तीन बजे बस रक्षम के समीप डांगडांगशी के समीप अचानक रुक गई। गियर में आई तकनीकी समस्या के कारण बस रास्ते में ही खड़ी हो गई। ऐसे में जिला मुख्यालय रिकांगपिओ की ओर जाने वाले करीब एक दर्जन यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद निगम की दूसरी पहुंची। इसमें यात्रियों को बैठाकर रिकांगपिओ की ओर भेजा गया। जिले में आए दिन निगम की बसें आधे रूट पर ही हांफ जाती हैं। जिले के लोगों ने परिवहन निगम प्रबंधन से बेहतर हालत वाली बसों को भेजने की मांग की है। यात्री प्रभाकर नेगी, अशोक मसोई, भूपेंद्र मसोई, टेकचंद सहित अन्य ने कहा कि रास्ते में बस खराब होने से परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने परिवहन निगम प्रबंधन से ग्रामीण रूटों पर बेहतर बसों को भेजने की मांग की है, ताकि यात्रियों को परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी गोपाल नेगी ने कहा कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी। बस में बैठी सवारियों को निगम की दूसरी बस में बैठाकर कर भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें