फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: यांगपा के लिए एक माह से नहीं चल रही निगम की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
यांगपा पंचायत के लिए एक माह से नहीं दौड़ी पथ परिवहन निगम की बस
विज्ञापन

. रिकांगपिओ-यांगपा रूट पर बस न चलने से चार पंचायतों के हजारों ग्रामीण परेशान
. निजी वाहनों में महंगा सफर करने को मजबूर लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जिले की यांगपा पंचायत के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा करीब एक माह से ठप पड़ी है। रिकांगपिओ से यांगपा रूट पर बस सेवा बंद होने से चार पंचायतों के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण लोगों को निजी वाहनों में अधिक किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों को रोजमर्रा के जरूरी कार्यों के लिए भी निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं। बस सेवा बंद होने से पंचायत यांगपा-1, यांगपा-2, क्राबा और काफनू के होमते के ग्रामीण परेशान हैं। यांगपा पंचायत प्रधान सरला नेगी, पूर्व उपप्रधान यांगपा देव सिंह नेगी, पूर्व उपप्रधान क्राबा कुशकपाल नेगी, पूर्व बीडीसी सदस्य अर्जुन नेगी, गोपी नंद नेगी, यशपाल नेगी, शर्मिला नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन निगम की बस सेवा ही आवाजाही का प्रमुख साधन है। ऐसे में लंबे समय से बस सेवा बंद रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने परिवहन निगम प्रबंधन और जिला प्रशासन से रिकांगपिओ-यांगपा रूट पर बस सेवा जल्द बहाल करने की मांग की है। क्राबा पंचायत के प्रधान अनिता नेगी ने कहा कि बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई है। यदि कोई ग्रामीण लड़ाई-झगड़ा करता है तो उनकी जिम्मेदारी होगी और उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


पिछले माह क्राबा में एक सप्ताह में दो बार चालक और परिचालक के साथ हाथापाई हुई थी। इसके कारण बस सेवा बंद कर दी गई है। क्राबा पंचायत से यदि कोई संतोषजनक जवाब मिलता है तो बस सेवा बहाल कर दी जाएगी। - अतुल गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक, पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें