फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पांच घंटे देरी से चल रही निगम की बस सेवा, ग्रामीणों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
देरी से चल रही बस सेवा के कारण दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीण झेल रहे परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की कूट पंचायत के ग्रामीण लंबे समय से यातायात सेवाओं के लिए जूझ रहे हैं। दुर्गम क्षेत्र किनफी के लिए चलने वाली बसें निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से चल रही हैं। इससे ग्रामीणों में निगम प्रबंधन की कार्य प्रणाली को लेकर रोष है। ग्रामीणों की बार-बार की मांग के बाद भी पथ परिवहन निगम प्रबंधन समय पर बस नहीं चला रहा है। दोपहर दो बजे चलने वाली बस शाम छह बजे भेजी जा रही है। सड़कों पर दोपहर से रात तक यात्रियों को बस के इंतजार में खड़े रहना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, कर्मचारियों सहित अन्य ग्रामीणों को रोजाना आवाजाही करने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बस में रोजाना 30 से 35 सवारियां यात्रा करती हैं। किनफी रूट के लिए मात्र एक ही बस है। बसें निर्धारित समय पर न आने पर यात्रियों में निगम के प्रति भारी रोष है। कुछ यात्रियों को बस स्टॉप से कई किलोमीटर पैदल सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। निगम की बसें समय पर न आने के कारण यात्रियों को भारी भरकम किराया अदा कर टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा है। उप प्रधान दिलीप, केहर, कुलदीप, नरेंद्र, जितेंद्र और सिमरनजीत ने कहा कि पथ परिवहन की बस समय से न आने के कारण यात्रियों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ता है। क्षेत्र के लिए मात्र एक ही बस जाती है, लेकिन वो भी समय पर नहीं आती। इस कारण यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। निगम प्रबंधन को कई बार इस बारे में अवगत करवाया गया है, लेकिन कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। ग्रामीणों ने विभाग से समय पर बस भेजने की मांग की है ताकि यात्रियों को समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


बसों की कमी होने के कारण ग्रामीण रूटों पर बसें निर्धारित समय पर नहीं चल पा रही है। एक रूट से आने के बाद बस को वर्कशॉप भेजा जाता है। उसके बाद मरम्मत कर दूसरे रूट पर भेजा जाता है। - स्वरूप दिवान, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें