जागरण में माता के भजनों पर रात भर झूमे लोग, हजारों लोगों ने चखा भंडारे का प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शहर के साथ लगती जगाखाना पंचायत में मां नव दुर्गा एवं ठाकुर जी मंदिर कमेटी की ओर से शनिवार रात को जागरण का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी महामाई के जागरण का आयोजन किया गया। इसमें ज्वाला जी से मां की ज्योति लाई गई थी। जागरण में अजय भारद्वाज एंड पार्टी सोलन के गायकों ने माता की भेंटें, भजन गाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। भारद्वाज ने जय ज्वाला माई, मेरी मां दे मंदिर जाना, मां ने आप बुला लिया, श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, नाचो गाओ भक्तो आज है जगराता जैसे भजनों पर एक से बढ़कर एक भजन गाकर महामाई का गुणगान किया। वहीं रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि शनिवार रात को माता का जागरण आयोजित हुआ। इसमें मां ज्वाला जी से ज्योत लाई गई थी। जागरण में गायक अजय भारद्वाज और पार्टी ने माता की भेंटें और भजनों पर प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद चखा।