फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल से सांगला पहुंचा युवक का रिपोर्ट आया निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर के सांगला में वीरवार को पश्चिम बंगाल से सांगला पहुंचे मोबाइल कारोबारी का कोविड सैंपल वीरवार देर शाम को निगेटिव आया है। सैंपल निगेटिव आने के बाद सांगला वैली के लोगों ने राहत की सांस ली है। सात दिन पहले पश्चिम बंगाल से पुलिस प्रशासन सहित देश की कई अन्य सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झोंककर शिमला पहुंचा, वहां से भी जिला प्रशासन को भी गच्चा देकर राउंड ट्रिप का पास लेकर संदीप विश्वास शिमला से मोटरसाइकिल लेकर सांगला पहुंच गया। ऐसे में सांगला क्षेत्र के लोगों में पिछले सात दिन से उसका सैंपल पॉजिटिव न हो, इसके लिए सांगला क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था। संदीप विश्वास सहित 41 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी नायब तहसीलदार सांगला अनिल राणा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें