फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से जगोरी लौटे युवक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के 15/20 क्षेत्र की दुर्गम जगोरी पंचायत में चंडीगढ़ से लौटे युवक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। युवक की रिपोर्ट निगेटिव आने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। निगेटिव रिपोर्ट के बाद युवक को महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। युवक को निजी गाड़ी में ले जाने वाले तीन लोग, जिन्हें कोटला में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन किया गया था, उन्हें भी घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यह मामला सामने आने के बाद एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति बीमार होता है तो वह प्रशासन को सूचना दे। उन्हें एंबुलेंस से ही अस्पताल पहुंचाएं और किसी को भी निजी दूसरे किसी भी वाहन से अस्पताल न ले जाएं। उन्होंने सभी होम क्वारंटीन लोगों से नियमों का पूरा पालन करने की अपील की। एसडीएम ने बताया कि यदि कोई होम क्वारंटीन का ठीक से पालन नहीं करेगा तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिनके घरों में एक ही शौचालय है, उनके पूरे परिवार को ही होम क्वारंटीन में रहना होगा। उन्हें जरूरत की चीजें पंचायत और दूसरे लोगों की ओर से घर तक पहुंचा दी जाएंगी। एसडीएम नरेंद्र चौहान ने युवक के कोरोना सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने की पुष्टि करते हुए बताया कि जब किसी होम क्वारंटीन व्यक्ति को सर्दी, जुकाम या सांस लेने जैसी कोई भी तकलीफ हो तो वह आशा वर्कर, डॉक्टर या प्रशासन को सूचित करें। एंबुलेंस से ही उस व्यक्ति को अस्पताल लाएं किसी को भी निजी गाड़ी से न लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें