फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर अभी तक कोरोना मुक्त 9 सैंपल नेगेटिप

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले से कोरोना संक्रमण के संभावित नौ सैंपल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला भेजे गए थे। राहत की खबर यह है कि इन सभी सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह जानकारी उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी जिले से तीन सैंपल आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट भी निगेटिव ही आई थी। डीसी ने बताया कि जिले में प्रदेश के विभिन्न जिलों और बाहरी राज्यों से आने वाले सभी व्यक्तियों की जिले के प्रवेश द्वार चौरा स्थित बैरियर पर थर्मल स्कैनिंग और चिकित्सा जांच की जा रही है। चिकित्सक उन्हें होम क्वारंटीन संबंधित परामर्श दे रहे हैं। लोगों से भी आग्रह किया है कि वे चिकित्सकों के दिए परामर्श का कड़ाई से पालन करें। होम क्वारंटीन के दौरान परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रहने को कहा है। चिकित्सा विभाग को भी निर्देश दिए कि होम क्वारंटीन किए गए लोगों की नियमित जांच सुनिश्चित करे। पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों सहित पंचायत सदस्यों से भी कहा है कि उनकी पंचायत में आने वाले लोगों का होम क्वारंटीन सुनिश्चित बनाएं और होम क्वारंटीन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाएं। जो व्यक्ति क्वारंटीन के नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज हो सकता है। जिला मजिस्ट्रेट ने जिले के सभी लोगों से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें