फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में कोविड-19 के तीन नए मामले

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बुधवार को कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में कोविड-19 के बुधवार को 20 सैंपल लिए गए। इनमें 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 17 लोगों की निगेटिव आई है। नेगी ने बताया कि पॉजिटिव आने वालों में 36 और 31 वर्षीय 2 पुरुष पूह और 52 वर्षीय पुरुष ब्रुआ गांव से संबंधित है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के 18873 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 1331 मामले पॉजिटिव आए हैं। जिले में इस समय कोरोना के 25 मामले सक्रिय हैं और 1290 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से जिले में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 100 की जनसंख्या पर कोरोना टेस्टिंग दर 20.96 प्रतिशत है और रोगियों के ठीक होने की दर 96.91 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें