फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकंडा में हाईवे पर बढ़ी फिसलन, सुबह दो कारों के बीच हुई टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिन बर्फबारी होने के बाद रविवार को दिन भर मौसम साफ रहा है। नारकंडा में एनएच-5 पर स्नो कटर से बर्फ को पूरी तरह सेे हटा दिया है, लेकिन कड़ाके की ठंड होने पर छोटे वाहनों के लिए खतरा बना हुआ। मार्ग पर फिसलन होने के कारण रविवार सुबह अचानक दो कारें आपस में टकरा गई लेकिन किसी को चोटें नहीं आई हैं। रामपुर, नारकंडा प्रशासन और एनएच-5 प्राधिकरण ने हाईवे खोल दिया है। अभी भी छोटे वाहनों के लिए कुछ स्थानों पर फिसलन का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा बंद कई ग्रामीण सड़कें भी लोक निर्माण विभाग द्वारा बहाल कर दी गई हैं। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। किन्नौर और रामपुर में कोरोना महामारी के चलते रविवार को परिवहन निगम की बस सेवा बंद होने से सड़कों में आवाजाही पूरी तरह बंद रही। वहीं रामपुर-नारकंडा से शिमला की ओर बसों की आवाजाही पूरी तरह जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें