रामपुर/रिकांगपिओ। रामपुर में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने 71 लोगों के कोरोना सैंपल लिए। इनमें से 11 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि नोगरी से दो, चूहाबाग से एक, ननखड़ी लैलन एक, धारगौरा एक, टिकरी ननखड़ी एक, दुराह निरमंड से एक और ननखड़ी से चार मामले सामने आए हैं।
वहीं, किन्नौर जिले में वीरवार को कोविड-19 के 21 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोविड-19 के 262 सैंपल लिए गए। इनमें से 21 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव और 241 की निगेटिव आई है। पिछले दिनों आईजीएमसी शिमला भेजे गए 50 सैंपलों में से 24 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि, 26 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। पॉजिटिव आने वालों में आठ महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं। इनकी आयु 14 से 98 वर्ष के बीच है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले के शुद्वारगं से 1, सीजेएम कार्यालय से 1, कोठी गांव से 2, सेंटरल बैंक रिकांगपिओ से 1 कर्मचारी, पूह से 3 महिलाएं, आरएस कलोनी भावानगर से 2, टापरी से 1, जेएसडब्ल्यू परियोजना से 1, उरनी गांव से 3, चगांव से 1, मीरू गांव से 4 और शौंग गांव से एक मामला सामने आया है। जिले में अब तक कोविड के 15226 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 1155 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि, 842 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं और 300 मामले सक्रिय हैं। जिले में कोविड के कारण 13 रोगियों की मौत हो चुकी है।