फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजमल निवासी व्यक्ति की कोरोना से मौत शुक्रवार को दस नए पाजिटिव केस आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू)। ग्राम पंचायत बिजमल के एक व्यक्ति की वीरवार रात कोरोना से मौत हो गई। 50 वर्षीय व्यक्ति तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आने के बाद होम क्वारंटीन था। वीरवार को अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे नेरवा अस्पताल लेकर पहुंचे। नेरवा अस्पताल में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे 108 एंबुलेंस से शिमला रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शिमला जाते हुए रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चौपाल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीएमओ नेरवा डॉ. प्रेम चौहान ने यह जानकारी दी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जब तक बहुत जरूरी न हो अस्पतालों में न जाएं। शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक आरटीपीसीआर सैंपलिंग के आधार पर उपमंडल चौपाल में कोरोना के दस नए मामले पॉजिटिव आ चुके थे। इनमें कुपवी तहसील से पांच, नेरवा से तीन और चौपाल से दो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। नेरवा में एक दुकानदार, दुकान में कार्यरत वर्कर और नेरवा अस्पताल का एक चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एसडीएम चौपाल नरेंद्र चौहान ने बताया कि प्रशासन की ओर से लोगों को कोरोना को लेकर बार-बार एडवाइजरी जारी की जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें