फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में कोरोना के 25 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में सोमवार को कोरोना के 25 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोविड-19 के 134 सैंपल लिए गए। इनमें से 25 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव, जबकि 109 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव आने वालों में 8 महिला और 17 पुरुष शामिल हैं। इनकी आयु 13 से 62 वर्ष के बीच की है। पॉजिटिव आने वालों में जेएसडब्ल्यू विद्युत परियोजना से 3 पुरुष 2 महिलाएं, टिटोंग परियोजना से एक महिला, चगांव गांव से 2 पुरुष, 2 महिलाएं, शुद्धारंग से एक महिला, ख्वांगी गांव से एक महिला दो पुरुष, हांगो से एक महिला एक पुरुष, करबा गांव से 2 पुरुष, सुंगरा से एक पुरुष, टापरी पुलिस थाना से 4 पुलिस जवान, जबकि पूह से एक पुरुष शामिल है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव के कुल 730 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 614 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। 105 मामले सक्रिय हैं और आज तक 11 रोगियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें