फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामुपर में 18 और ठियोग में एक पुलिस जवान पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/ठियोग। ऊपरी शिमला में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को रामपुर उपमंडल में कोरोना संक्रमण के 18 मामले सामने आए हैं। इनमें से दो डकोलढ़, चार दत्तनगर, एक रचोली, एक तकलेच, जलींड (धार गौरा) से एक, निरमंड में एक, नोगली में एक, रामपुर बुशहर रिजेंसी से चार, सतलुज कैफे से एक, खुन्ना (रामपुर) से एक और खनेरी अस्पताल में एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने कोरोना संक्रमण मामलों की पुष्टि की है।
विज्ञापन

वहीं, ठियोग में भी कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ठियोग थाने में तैनात मुंशी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ठियोग थाने में तैनात मुंशी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। एहतियात के तौर पर पुलिस विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए थाने को सील कर दिया है। किसी भी आपात स्थिति में ही लोग थाने की ओर अपना रुख करें अन्यथा थाना प्रभारी या दूरभाष नंबर 01783238205 पर संपर्क करें। डीएसपी ने बताया कि थाने को 48 घंटे बंद रखने के साथ-साथ सैनिटाइज भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें