दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र के सीएचसी अस्पताल दलाश में मंगलवार को कोविड-19 के 49 सैंपल लिए गए। इनमें 7 लोगों को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अस्पताल प्रभारी डॉ. मुरारी शर्मा ने मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि 7 मामले कोरोना के जो सामने आए हैं, इन सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं, उनके प्राथमिक संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करने में विभाग जुट गया है। उन्होंने बताया कि दलाश क्षेत्र में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण कोविड के सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं।