फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल में कोरोना संक्रमण लगातार अपना कहर बरपाता जा रहा है। मंगलवार को रामपुर में 15 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उपमंडल में संक्रमण की रफ्तार दिनप्रतिदिन बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के लोगों को संक्रमण से बचने के लिए सतर्कता और सावधानी बरतना जरूरी है। मंगलवार को रामपुर में कोरोना संक्रमण के 15 मामले पेश आए। इनमें से एक मामला जगातखाना, 2 रामपुर बाजार, 7 दत्तनगर, 4 दोफदा, जबकि एक व्यक्ति खनेरी अस्पताल में पॉजिटिव पाया गया है, जिसका पता अभी नहीं लग पाया है। संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद भी लोगों की आवाजाही पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा। रामपुर बाजार में रोजाना हजारों लोग पहुंच रहे हैं। शहर में लगातार बढ़ रही भीड़ संक्रमण को खुला निमंत्रण दे रही है। तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने बताया कि मंगलवार को क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के 15 मामलों की पुष्टि हुई है। सभी लोगों का स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें