फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में 15, रामपुर में 3 और कुमारसैन में एक दंपति कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ/कुमारसैन। जनजातीय जिला किन्नौर में 15, रामपुर में 3 और शिमला जिले के कुमारसैन में एक बुजुर्ग दंपती की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। संक्रमण के मामलों में लगातार हो रहे इजाफे से ऊपरी शिमला के लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में मंगलवार को 210 सैंपल लिए गए। इनमें से 195 सैंपल निगेटिव, जबकि 15 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव लोगों में 22 से 58 वर्ष के लोग शामिल हैं। इनमें 8 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को रिकांगपिओ क्षेत्रीय अस्पताल में कोविड-19 के 47 सैंपल लिए गए, जिनमें 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह में 4 सैंपल लिए और इनमें एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्पीलो में 4 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर में 12 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 2 लोग पॉजिटिव पाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला में 9 सैंपल लिए गए। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। इसके अलावा मोबाइल टीम ने 137 लोगों के सैंपल लिए जिनमें से 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उन्होंने बताया कि जिले में इस समय 70 मामले सक्रिय हैं, जबकि कोविड-19 के 232 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से जिले में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। रामपुर में भी मंगलवार को कोरोना संक्रमण के तीन मामले सामने आए हैं। इनमें से एक एचडीएफसी बैंक कर्मचारी, एक ज्यूरी, जबकि एक व्यक्ति निरमंड का रहने वाला है। स्थानीय प्रशासन ने आगामी आदेशों तक एचडीएफसी बैंक की शाखा को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने बताया कि रामपुर में मंगलवार को संक्रमण के तीन मामले सामने आए हैं। उधर, कुमारसैन उपमंडल के बड़ोगी गांव के बुजुर्ग दंपती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से लोग सहम गए हैं। यह दंपती कुछ दिन पहले गांव में ही एक शादी समारोह में शरीक हुए थे। उसके कुछ दिन बाद इनकी तबीयत बिगड़ी और ये लोग मंगलवार को अपना चेकअप कराने कुमारसैन अस्पताल पहुंचे। यहां उनका कोविड का टेस्ट लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, दंपती की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। प्रशासन ने दंपती के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग शुरू कर दी है। एसडीएम कुमारसैन गुंजीत सिंह चीमा ने लोगों से सावधान रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो भी लोग शादी समारोह के दौरान या बाद में दंपती के सीधे संपर्क में आए हैं, वे अस्पताल जाकर अपनी जांच करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें