फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू में तीन कोरोना पॉजिटिव, एक शिमला रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडल में रविवार रात कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। दो व्यक्ति शक्तिनगर रोहड़ू में जबकि, एक समाला में पॉजिटिव निकला है। इनमें से एक व्यक्ति को शिमला रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्तियों की कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को एक साथ छह मामले आए थे। वहीं, रविवार रात को तीन और नए मामले सामने आ गए। कोरोना पॉजिटिव लोगों को डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर रोहड़ू शिफ्ट किया गया है, जबकि एक को शिमला रेफर कर दिया गया है। डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. दिलीप शर्मा ने बताया कि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। ऐसे में सभी लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि तीन में से एक को शिमला रेफर किया गया है। कहा कि बिना ट्रेवल हिस्ट्री के लोग संक्रमित हो रहे हैं, जो चिंता का विषय है। सभी लोगों को स्वयं अपना बचाव करना होगा। प्रशासन की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का सभी को पालन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें