फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटखाई से इलाज करवाने सोलन गई महिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहडू)। कोटखाई से इलाज करवाने सोलन गई महिला कोराना पॉजिटिव निकली। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में दर्जनों ग्रामीण आए हैं। कोरोना पॉजिटिव निकली महिला शिमला में रहती है। महिला का पत्थरी का ऑपरेशन कुछ दिन पहले शिमला के एक निजी अस्पताल में हुआ है। ऑपरेशन करवाने के बाद महिला अपने मायके कोटखाई के रोहणी गांव में रहने के लिए आई थी। इस दौरान दर्जनों लोग महिला के संपर्क में आए हैं। महिला को जब तेज बुखार की शिकायत हुई तो उसे इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया। यहां महिला को कोराना टेस्ट करवाने के लिए कहा गया लेकिन महिला अपना इलाज करवाने के लिए सोलन चली गई। यहां एक निजी अस्पताल में महिला का कोराना टेस्ट हुआ है। महिला की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद कोटखाई में प्रशासन के हाथपांव फूल गए हैं। महिला को सोलन के कोविड केयर सेंटर में रखा गया है। बुधवार शाम तक प्रशासन ने 27 से अधिक ऐसे लोगों की सूची बना दी थी, जो कोरोना पॉजिटिव आई महिला के संपर्क में आए हैं। संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन कर उनके टेस्ट करवाए जाएंगे। वहीं, महिला के परिजनों को भी क्वांरटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल ने बताया कि प्रशासन हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्य कर रहा है। महिला के कोराना पॉजिटिव आने के बाद वह स्वयं गांव का दौरा करेंगे। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें