फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 कोरोना पॉजिटिव जवानों में से 24 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में आईटीबीपी जवानों के कोरोना पॉजिटिव मामलों में विराम लग गया है। अब संक्रमित जवान स्वस्थ हो रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव आईटीबीपी के जवानों का रिकवरी रेट बढ़ रहा है। ज्यूरी में आईटीबीपी की 43वीं बटालियन के 32 जवान कोरोना पॉजिटिव आने से क्षेत्र में दहशत माहौल बन गया था। जवानों का ज्यूरी में ही इलाज शुरू किया गया। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सूझबूझ से कोरोना पॉजिटिव जवानों की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

वीरवार को आई आखिरी रिपोर्ट के बाद 32 पॉजिटिव जवानों में से 24 जवान निगेटिव हो गए हैं। ज्यूरी में ही इलाज करवा रहे जवानों की इतने कम समय में रिपोर्ट का निगेटिव आना प्रशासन की बड़ी उपलब्धि है। कोरोना पॉजिटिव 32 जवानों में से अब आठ जवान पॉजिटिव रह गए हैं। जबकि, 24 कोरोना पॉजिटिव जवानों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
ज्यूरी में पिछले महीने एसजेवीएनएल की कॉलोनी में संस्थागत क्वारंटीन आईटीबीपी की 43वीं बटालियन के 18 जवानों के एक साथ कोरोना पॉजिटिव आने से प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ गई थीं, लेकिन अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ज्यूरी में ही इलाज के बाद रिकवरी रेट बढ़ने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने पुष्टि करते हुए बताया कि ज्यूरी में आईटीबीपी के कोरोना पॉजिटिव 32 जवानों में से 24 निगेटिव हो गए हैं। अब मात्र आठ केस एक्टिव रह गए हैं। कोरोना पॉजिटिव जवानों का इलाज भी ज्यूरी में ही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें