फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटी महिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कोटगढ़ क्षेत्र में दो दिन बाद फिर एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। जरोल पंचायत के बटाड़ी गाव में दिल्ली से लौटी 67 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूचना मिलते ही प्रशासन ने महिला को रविवार देर रात मशोबरा कोविड केयर सेंटर भेज दिया है। उनके बेटे और बहू की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें एहतियात के तौर पर होम क्वारंटीन किया गया है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने बेेटे और बहू के साथ अपने पति का शव लेकर दिल्ली से 19 जुलाई को बटाड़ी गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने शव को सीधे श्मशानघाट पहुंचा कर अंतिम संस्कार किया और परिवार खुद होम क्वारंटाइन हो गया। परिवार ने पूरी तरह से कोविड-19 के नियमों का पालन किया। एसडीएम कुमारसैन गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासन ने पॉजिटिव महिला को रविवार देर रात मशोबरा कोविड केयर सेंटर भेज दिया है। उसके साथ आए बेटा और बहू को होम क्वारंटीन किया गया है। इनका दोबारा सैंपल लिया जाएगा। प्रशासन ने संबधित क्षेत्र को सील कर दिया है। इनके संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि 19 जुलाई को परिवार दिल्ली से बटाड़ी अपने गांव पहुंचा था। इन सबके कोरोना सैंपल लिए गए, जिसमें महिला की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, बेटा और बहू की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनके फिर से सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें