रोहड़ू। भमनोली से सुंगरी तक क्षेत्र में 28 से 31 जुलाई तक बिजली कट लगाए जाएंगे। 22केवी समरकोट फीडर में कुछ मरम्मत का कार्य किया जाना है। जिसके चलते बिजली कट लगाए जा रहे हैं। बिजली कट सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक लगेगा। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता शुभम चौहान ने बताया कि भमनोली से सुंगरी तक पूरे क्षेत्र में बिजली कट लगेगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।