फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावावैली में प्रवासियों के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
भावावैली में बाहर क्षेत्र से लोगों को रोकने के लिए पहरा लगाते यांगपा के लोग। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। देश-दुनिया में कोरोना वायरस के संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे बचने के लिए भावावैली के लोगों ने एकजुट होकर गीनपी ढांक में फाटक लगा कर पहरा देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

भावावैली के लोग शुक्रवार से गीनपी ढांक में पहरा लगा कर यहां आने वाले हर व्यक्ति पर पैनी नजर रख रहे हैं। पहले दिन ही गीनपी ढांक में चार वाहनों में काफनू में बिजली प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य करने जा रहे एक दर्जन मजदूरों को कई घंटों तक रोके रखा।
हालांकि, इन मजदूरों को कंपनी की ओर से बाकायदा पास बनाकर लाया जा रहा था लेकिन ग्रामीण इन मजदूरों को क्वारंटीन करवाने की मांग पर अड़े रहे। कई घंटों की बातचीत के बाद कंपनी की ओर से इन सभी प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन में भेजने का आश्वासन दिया गया। उसके बाद ही ग्रामीणों ने इन सभी मजदूरों को आगे जाने दिया। बताया जा रहा है कि कंपनी प्रबंधन की ओर से इन मजदूरों को रामपुर के समेज में लाकडाउन और कर्फ्यू लगने से पहले लाया गया था। कर्फ्यू लगने के कारण इन मजदूरों को ज्यूरी में ठहराया गया था। ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि कंपनी प्रबंधन अपने कार्य को कार्यस्थल पर पहले से ही रह रहे मजदूरों से करवाए। यांगपा पंचायत के पूर्व प्रधान राज कुमार नेगी ने कहा कि भावावैली को कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए किसी भी प्रवासी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। किसी प्रवासी को अगर प्रदेश के ग्रीन जोन क्षेत्र से लाया जाए तो उसे प्रशासन की ओर से भावावैली से बहार क्वारंटीन पर रख कर चिकित्सीय जांच के बाद ही प्रवेश करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें