फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड हिमाचल के बीच कुडडू बैरियर से आने जाने वाली टैक्सियों व बस सेवा पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। कोरोना वायरस के खतरे के चलते उत्तराखंड से हिमाचल के बीच आने-जाने वाली टैक्सियों और बस सेवाओं को कुड्डू बैरियर पर पूरी तरह बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने उत्तराखंड हिमाचल सीमा पर कुड्डू बैरियर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा, डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी और खंड चिकित्सा अधिकारी सनैश चौहान भी मौके पर उपस्थित रहे। बैरियर पर नियमित रूप से उत्तराखंड से हिमाचल की ओर टैक्सियों का आना-जाना लगा हुआ था। नेपाल से आने वाले अधिकांश मजदूर भी इसी मार्ग से होते हुए हिमाचल में प्रवेश करते हैं। इससे मौके पर ही बैरियर से आने जाने वाली टैक्सियों और बसों की आवाजाही को रोकने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान जुब्बल अस्पताल और सरस्वतीनगर अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने बताया कि जुुब्बल उत्तराखंड की सीमा के साथ लगता है। कुड्डू बैरियर से दर्जनों टैक्सियां हिमाचल और उत्तराखंड आती-जाती हैं। नेपाल से आने वाले मजदूर भी कुड्डू बैरियर होते हुए हिमाचल आते हैं। ऐसे में बैरियर से टैक्सियों और बसों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। बैरियर पर अतिरिक्त पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही कुड्डू बैैरियर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की जांच के लिए तैनात है। आने जाने वाले लोगों के बुखार को जांचने के लिए तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को थरमामीटर दी जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरस्वतीनगर और जुब्बल अस्पताल में भी निरीक्षण किया गया है। दोनों अस्पतालों में आईसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर ही बाजार जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें