फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ में टैक्सी चालक निकला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। हमीरपुर से रिकांगपिओ में एलडीआर सुपरवाइजर और जूनियर अल्टर पोस्ट की परीक्षा का संचालन करने आई टीम का टैक्सी चालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से सूचना मिलते ही टीम ने चालक को डीसीसी रिकांगपिओ में भर्ती कर दिया है।
विज्ञापन

हमीरपुर से आया स्टाफ लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में रुका था। इसके अलावा अन्य लोग ट्रेजरी ऑफिस के कुछ कर्मचारी, एसडीएम ऑफिस का एक कर्मचारी और महाविद्यालय जहां परीक्षा का संचालन किया जा रहा है, कुछ स्टाफ भी आया है। उन सब को होम आइसोलेशन में रखकर करोना रैपिड टेस्टिंग की जा रही है ताकि अगर कोई खतरा हो तो उसे हम समय रहते काबू पा सकें। चालक का कोविड टेस्ट हमीरपुर में लिया गया था। यह टीम लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस में रुकी थी इसलिए लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
उधर, एसडीएम कल्पा अवनिंद्र शर्मा ने बताया कि चालक का कोविड टेस्ट हमीरपुर में लिया गया था यह टीम लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस में रुकी हुई थी इसलिए कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। पॉजिटिव चालक को डीसीसी रिकांगपिओ में भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि हमीरपुर से रिकांगपिओ पहुंचा चालक पॉजिटिव निकला है। सूचना मिलने के बाद चालक को डीसीसी रिकांगपिओ में भर्ती कर दिया है। उन्होंने बताया कि चालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना हमीरपुर से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें