रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 42 सैंपल लिए जिसमें तीन लोग कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी देते हुए सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि अब तक किनौर में कोविड के 89,680 सैंपल ले चुुके है जिनमें 85,289 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में आज तक 4382 मामले पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने लोगों से प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है।