कोटखाई (रोहड़ू)। एसबीआई कोटखाई शाखा की एक महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकली है। महिला कर्मचारी के संक्रमित होने के बाद बैंक को सात दिनों के लिए बंद कर दिया है।
बैंक में कार्यरत पंद्रह अन्य कर्मचारियों को सात दिनों के लिए क्वारंटीन किया है। बैंक बंद होने से 11 हजार उपभोक्ता प्रभावित होंगे। महिला को सांस लेने में अधिक दिक्कत होने के कारण उसे कोटखाई से शिमला रेफर किया है। कोराना संक्रमित महिला की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
बैंक की अन्य कर्मचारी भी महिला के प्राथमिक संपर्क में आए हैं। इस कारण उन्हें सात दिन के लिए क्वारंटीन किया है। बैंक की शाखा में 11 हजार उपभोक्ता हैं। रोजाना सैकड़ों लोग बैंक में काम के लिए आते हैं। ऐसे में बैंक बंद होने उपभोक्ताओं के काम प्रभावित होंगे। नायब तहसीलदार कोटखाई मोहन लाल ने बताया कि सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।