फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सराहन में संयोजक स्तरीय महिला निरंकारी संत समागम

विज्ञापन
सराहन में आयोजित निरंकारी संत समागम में मौजूद लोग। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन बुशहर के भीमाकाली मंदिर ट्रस्ट परिसर में संयोजक स्तरीय महिला निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन किया गया। इस समागम में बड़ी संख्या में संगत और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में रामपुर संयोजक क्षेत्र के अंतर्गत आने वालीं विभिन्न शाखाओं की बहनों ने भजनों, गीतों और प्रेरणादायक विचारों की प्रस्तुति से भाव-विभोर कर दिया। समागम में रामपुर, ज्यूरी, भुटी, सराहन, किन्नू और कुमारसैन क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। सराहन के आसपास के गांवों से आए महिला मंडलों ने भी कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। समागम की अध्यक्षता प्रेम लता ने की। उन्होंने सतगुरु माता सुदीक्षा की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य चाहे सुख में हो, दुख में हो अथवा किसी भी परिस्थिति में हो, यदि वह ईश्वर को जान और पहचान लेता है तो वह सच्चे आनंद की अवस्था को प्राप्त कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें