देवता साहिब दमुख मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भजन-कीर्तन करती महिलाएं।
डंसा (रामपुर बुशहर)।
डंसा पंचायत के दमुख देवता साहिब मंदिर में सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। मंदिर परिसर में महिलाएं भजन-कीर्तन पर खूब झूमी। देवता साहिब दमुख डंसा के शिवालय मंदिर में सोमवार को देवता साहिब जाख और दमुख देवता की उपस्थिति में विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया। युवाओं और महिलाओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए देवता साहिब दमुख के आदेशानुसार यज्ञ की संस्तुति प्रदान की गई। आचार्य सुधीर शर्मा ने धार्मिक कार्यक्रम को संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।