फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जवाबदेही और भ्रष्टाचार मुक्त संस्कृति का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर परियोजना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक और भाषण प्रतियोगिता से ईमानदारी की अपील
परियोजना प्रमुख ने नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर जल विद्युत स्टेशन (रामपुर एचपीएस) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन हुआ। इस वर्ष सप्ताह की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि रही। इसके तहत कर्मचारियों और विद्यार्थियों को ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति अपनाने का संदेश दिया गया।
रामपुर परियोजना में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभागों की पांच टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पीएचईएम विभाग की टीम ने प्रथम, पीएचएमएम विभाग की टीम ने द्वितीय और ओपीएच विभाग की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। अन्य प्रतिभागी टीमों को सहभागिता पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी टीमों ने नाटकों से सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, नैतिक मूल्यों और पारदर्शिता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर आईटीआई निरमंड के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका विषय भी सत्यनिष्ठा से समृद्धि रहा। विद्यार्थियों ने विचारों से ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और समाज में सत्यनिष्ठा एवं नैतिक मूल्यों को स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक आचरण अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की भावना विकसित करना आवश्यक है। छोटी-छोटी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन ही सशक्त, समृद्ध और भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें