पीजी कॉलेज रामपुर में जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
रामपुर कॉलेज में विद्यार्थियों को बताए उपभोक्ता के अधिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर में वाणिज्य विभाग ने उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उपभोक्ता अधिकारी कर्तव्यों और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की जानकारी देना था। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. ईश्वर नेगी ने स्वागत भाषण देते हुए उपभोक्ता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।अर्थशास्त्र, प्राणी विज्ञान और अंग्रेजी विभाग के प्राध्यायक डॉ. राजेश नेगी, डॉ. जीवन मसोई और डॉ. योजना ठाकुर ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, पोस्टर प्रदर्शनी, नारा लेखन, रील मेकिंग और क्विज प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इसमें रील मेकिंग में सुजल ने पहला, झांसी ने दूसरा और दीप्ति ने तीसरा स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में रिया ने पहले स्थान पर बाजी मारी। पूनम और सोनम द्वितीय, तनु तृतीय रहे। क्विज में यजुर व यशवंत प्रथम, पल्ल्वी व शगुन द्वितीय और उज्जवल व रिहा तृतीय रहे। पोस्टर मेकिंग में तनु प्रथम, नीलाक्षी द्वितीय, कोमल तृतीय रहे। नारा लेखन में लोबजांग प्रथम, तनु द्वितीय और कैटरीना तृतीय रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वाणिज्य विभाग के छात्र-छात्राओं के अलावा प्राध्यापक डॉ. कृष्ण कुमार नेगी और डॉ. हीरा भगति ने भी प्रमुख भूमिका निभाई।